कल्याणी मोड़ पर सूर्यपुरा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी मोड़ पर मंगलवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 25 वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में हेलमेट नहीं पहनने वाले पांच मोटरसाइकिल चालकों पर कुल 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।