Live : नगरासू में तनाव का माहौल!!
बड़ी खबर-रूद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, निहंग छत पर चढ़े !!
कर्णप्रयाग की घटना के बाद शनिवार को नगरासू गुरुद्वारे में तनाव की स्थिति बन गई। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए कुछ निहंग सिक्ख गुरुद्वारे के छत पर चढ़ गए हैं और गुरुद्वारे पर जबरन कब्जा जमा दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार निहंगों ने सेवादार व एक बाबा के साथ भी मारपीट के आरोप है। घटना के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए हैं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी व तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। #devbhoomi #BreakingNews #rudraprayag #hemkundsahib #LatestNews #newsfeed #kedarnath #NewsUpdate #viralpost