Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Hemkundsahib

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों से शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित जारी है श्री हेमकुंट साहिब यात्रा।
#hemkundsahib #followersシ゚ #highlights

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों से शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित जारी है श्री हेमकुंट साहिब यात्रा। #hemkundsahib #followersシ゚ #highlights

Dehradun, Dehradun | Jun 27, 2026

उत्तराखंड बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, निहंग सिखों को पुलिस ने रोक
कर्णप्रयाग और नगरासू में चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को बड़ी संख्या में निहंग सिख हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से कुल्हाल बॉर्डर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया।
उत्तराखंड पुलिस ने एहतियातन बैरिकेडिंग लगाकर निहंगों को आगे बढ़ने से रोका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
 निहंग सिख हेमकुंड साहिब जाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उनसे लगातार वार्ता कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है।
कुल्हाल बॉर्डर पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

#uttarakhand #hemkundsahib #NihangSikhs #kulhalborder #PaontaSahib #karnprayag #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliceAlert

उत्तराखंड बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, निहंग सिखों को पुलिस ने रोक कर्णप्रयाग और नगरासू में चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को बड़ी संख्या में निहंग सिख हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से कुल्हाल बॉर्डर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया। उत्तराखंड पुलिस ने एहतियातन बैरिकेडिंग लगाकर निहंगों को आगे बढ़ने से रोका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। निहंग सिख हेमकुंड साहिब जाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उनसे लगातार वार्ता कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है। कुल्हाल बॉर्डर पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। #uttarakhand #hemkundsahib #NihangSikhs #kulhalborder #PaontaSahib #karnprayag #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliceAlert

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

सरकार को युवाओं की चेतावनी, उत्तराखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई सड़कों पर उतरेंगे युवा

कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में युवा रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में एकत्र हुए। युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक यात्राओं की गरिमा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

युवा नेताओं आशीष नेगी, मोहित डिमरी, त्रिभुवन चौहान समेत अन्य युवाओं ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर 25 जून यानी आज कर्णप्रयाग आने की घोषणाएं करने वाले लोग नहीं पहुंचे। युवाओं ने सरकार से मांग की कि हालिया घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के युवा लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

#Karnaprayag #Rudraprayag #Uttarakhand #YouthVoice #CharDhamYatra #hemkundsahib #pahadsamachar #BreakingNews

सरकार को युवाओं की चेतावनी, उत्तराखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई सड़कों पर उतरेंगे युवा कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में युवा रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में एकत्र हुए। युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक यात्राओं की गरिमा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा नेताओं आशीष नेगी, मोहित डिमरी, त्रिभुवन चौहान समेत अन्य युवाओं ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर 25 जून यानी आज कर्णप्रयाग आने की घोषणाएं करने वाले लोग नहीं पहुंचे। युवाओं ने सरकार से मांग की कि हालिया घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के युवा लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। #Karnaprayag #Rudraprayag #Uttarakhand #YouthVoice #CharDhamYatra #hemkundsahib #pahadsamachar #BreakingNews

Puraula, Uttarkashi | Jun 25, 2026

कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला।

✅ दोनों मुकदमों की जांच चमोली से हटाकर हरिद्वार पुलिस को सौंपी गई।
✅ जांच की निगरानी एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर करेंगे।
✅ सिख संगठनों द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार पर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह चौहान करेंगे।
✅ दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करती है तथा हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही, हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध रूप से जारी हैं। श्रद्धालुओं के धार्मिक प्रतीकों और गुरुद्वारों में संगत-लंगर व्यवस्था पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है।

#Karnprayag #HemkundSahib #CharDhamYatra #UttarakhandPolice #Rudraprayag #BreakingNews

कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला। ✅ दोनों मुकदमों की जांच चमोली से हटाकर हरिद्वार पुलिस को सौंपी गई। ✅ जांच की निगरानी एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर करेंगे। ✅ सिख संगठनों द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार पर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह चौहान करेंगे। ✅ दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करती है तथा हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध रूप से जारी हैं। श्रद्धालुओं के धार्मिक प्रतीकों और गुरुद्वारों में संगत-लंगर व्यवस्था पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है। #Karnprayag #HemkundSahib #CharDhamYatra #UttarakhandPolice #Rudraprayag #BreakingNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 22, 2026

Live : नगरासू में तनाव का माहौल!!

बड़ी खबर-रूद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, निहंग छत पर चढ़े !!

कर्णप्रयाग की घटना के बाद शनिवार को नगरासू गुरुद्वारे में तनाव की स्थिति बन गई। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए कुछ निहंग सिक्ख गुरुद्वारे के छत पर चढ़ गए हैं और गुरुद्वारे पर जबरन कब्जा जमा दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार निहंगों ने सेवादार व एक बाबा के साथ भी मारपीट के आरोप है। घटना के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए हैं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी व तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। #devbhoomi #BreakingNews #rudraprayag #hemkundsahib #LatestNews #newsfeed #kedarnath #NewsUpdate #viralpost

Live : नगरासू में तनाव का माहौल!! बड़ी खबर-रूद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, निहंग छत पर चढ़े !! कर्णप्रयाग की घटना के बाद शनिवार को नगरासू गुरुद्वारे में तनाव की स्थिति बन गई। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए कुछ निहंग सिक्ख गुरुद्वारे के छत पर चढ़ गए हैं और गुरुद्वारे पर जबरन कब्जा जमा दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार निहंगों ने सेवादार व एक बाबा के साथ भी मारपीट के आरोप है। घटना के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए हैं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी व तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। #devbhoomi #BreakingNews #rudraprayag #hemkundsahib #LatestNews #newsfeed #kedarnath #NewsUpdate #viralpost

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 20, 2026

Latest Hemkundsahib News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App