पीपलकोटी में बड़ा हादसा! 100 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, SDRF ने बरामद किया शव!! 52 वर्षीय नीलम वर्मा की मौत, दुर्गम परिस्थितियों में SDRF जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान।
जनपद चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 52 वर्षीय महिला लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
मुख्य आरक्षी सुरेंद्र गुसाईं के नेतृत्व में पहुंची SDRF टीम ने दुर्गम परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि, महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने शव को खाई से बाहर निकाला और स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया।
मृतका की पहचान नीलम वर्मा पत्नी विजेंद्र वर्मा, उम्र 52 वर्ष, निवासी पीपलकोटी के रूप में हुई है। SDRF ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
इस कठिन रेस्क्यू अभियान में SDRF जवानों ने दुर्गम परिस्थितियों में तत्परता और साहस का परिचय दिया।
SDRF जवानों के साहस और समर्पण को सलाम।
#Chamoli #Peepalkoti #SDRF #UttarakhandNews #RescueOperation #BreakingNews #चमोली #पीपलकोटी #उत्तराखंड_समाचार