पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त
बांसवाड़ा। पंचायत राज चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पटान थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने पटान थाना क्षेत्र के खेरियाघाटा गांव में किराना एवं अनाज की दुकान पर दबिश देकर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30 वर्षीय करमा पुत्र लालू, निवासी खेरियाघाटी को गिरफ्तार किया। मौके से मैजिक मूवमेंट, रॉयल स्टैग, काउंटी क्लब और कैंपा क्लासिक व्हिस्की के पव्वे तथा किंगफिशर बीयर जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Banswara #PatanPolice #RajasthanPolice #IllegalLiquor #LiquorSmuggling PoliceAction ExciseAct