बांसवाड़ा: फिल्मी अंदाज में लूट, पेन मांगने के बहाने नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से 2.08 लाख रुपए ले उड़े बदमाश
बांसवाड़ा में पंचायती राज चुनाव ड्यूटी में लगे कैमरामैनों को भुगतान करने जा रहे एक युवक से बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में 2 लाख 8 हजार रुपए लूट लिए। छींच निवासी सुपरवाइजर सन्नी राठौड़ शेष राशि लेकर छींच से पाटन की ओर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोकी और पेन मांगने के बहाने नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट की।
बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर पाटन की तरफ फरार हो गए और सन्नी को अचेत अवस्था में सड़क पर छोड़ गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने घायल युवक को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
#Banswara #Loot #BanswaraPolice #CrimeNews #BanswaraNews Cut2CutLive