बाड़ेबंदी से बसों में पहुंचे भाजपा-BAP और कांग्रेस के सदस्य, कलेक्ट्रेट में ली शपथ; जिला प्रमुख पर कांग्रेस किंग मेकर
डूंगरपुर। जिला परिषद चुनाव परिणाम के बाद शनिवार को भाजपा, BAP और कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों को बाड़ेबंदी से बसों और कारों में कलेक्ट्रेट लाया गया, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद सभी सदस्य वापस बाड़ेबंदी में लौट गए। भाजपा और BAP ने 14-14 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस के 9 सदस्य विजयी हुए हैं। जिला प्रमुख बनाने के लिए किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में कांग्रेस किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है। कांग्रेस नेता नारायण पंड्या ने गठबंधन का फैसला आलाकमान पर छोड़ा, वहीं BAP सांसद राजकुमार रोत ने जनता के जनादेश के अनुसार गठबंधन की बात कही।
#Dungarpur #ZilaParishadElection #BJP #BAP #Congress RajasthanPolitics RajkumarRot NarayanPandya PoliticalNews Cut2CutLive