डूंगरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का वांछित आरोपी दबोचा, बैंक से 14.23 लाख की चोरी का मामला
डूंगरपुर जिले की चितरी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के फरार सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश डामोर पर 1000 रुपये का इनाम घोषित था। मामला 7 सितंबर 2026 को गलियाकोट स्थित आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड बैंक में हुई 14 लाख 23 हजार 217 रुपये की चोरी से जुड़ा है। गिरोह ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए कई तरीके अपनाए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पहले तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की आगे की जांच जारी है।
#DungarpurPolice #ChitriPolice #DungarpurNews #RajasthanPolice #CrimeNews BankRobbery InterstateGang PoliceAction Arrested RajasthanNews Cut2CutLive