प्रतापगढ़ के पीपलखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमलिया बस स्टेशन के पास शनिवार रात एनएच-56 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुरा निवासी गुड्डिया (40) के रूप में हुई है, जो घर का सामान लेकर पैदल लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। ग्रामीणों व परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन चालक को पकड़ने की मांग की है और 12 घंटे में कार्रवाई न होने पर एनएच-56 पर धरने की चेतावनी दी है।
#Pratapgarh #Peepalkhoont #RoadAccident #NH56 #PratapgarhPolice