बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खेत में पलटी कार, बड़ा हादसा टला
बंबोरी। छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे बंबोरी के गंगेश्वर महादेव से लुहारिया जाने वाले मार्ग पर हादसा हो गया। सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ईश्वरलाल जणवा की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। वे स्वास्थ्य जांच के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर कई खतरनाक मोड़ हैं, लेकिन चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।
#Bambori #ChhotiSadri #RoadAccident #RajasthanNews #Cut2CutLive