#Balrampur : #उतरौला में सर्वे सट्टा मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन...
ई-गन्ना पोर्टल प्रणाली गन्ना आपूर्ति को पारदर्शी बनाने में साबित हो रही मील का पत्थर: विधायक...
किसानों की सट्टा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही हुआ निस्तारण, गन्ना विकास की आधुनिक तकनीकों से कराया अवगत...
#उतरौला (#बलरामपुर)। सहकारी गन्ना विकास समिति लि., उतरौला परिसर में सोमवार को सर्वे सट्टा मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि गन्ना विकास विभाग का 'ई-गन्ना' (e-Ganna) पोर्टल पूरी तरह से कृषक हितैषी है। यह आधुनिक प्रणाली गन्ना आपूर्ति को सुलभ, सरल और पारदर्शी बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
समिति अध्यक्ष तोताराम वर्मा ने किसानों की सट्टा संबंधी शिकायतों व समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट निस्तारण के लिए विभाग की तत्परता की सराहना की। वहीं जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि गन्ना विकास विभाग किसानों के हितों के लिए सदैव तत्पर और सक्रिय रहेगा।
मेले के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को नए सदस्य बनने की प्रक्रिया और गन्ने की पैदावार बढ़ाने हेतु आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। सचिव अशोक चतुर्वेदी ने फार्म मशीनरी बैंक, गन्ना क्लीनिक एवं कृषि निवेश वितरण केंद्र की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इटई मैदा चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) दिनेश शर्मा ने मिल द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति से कृषकों को अवगत कराया।
इस अवसर पर मोहम्मद परवेज, दुर्गेश मौर्य, अजीत कुमार चौधरी, अमित कुमार शाह, परमेश्वर कुशवाहा, अखिलेश कुमार, सनोज कुमार रावत समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
#balrampur #Utraula