#Balrampur ! #महदेईया बॉर्डर पर सीओ #उतरौला ने परखा सुरक्षा तंत्र, सीसीटीवी कैमरों की ली स्थिति...
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची
संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग के निर्देश, पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी का पाठ पढ़ाया
#बलरामपुर। जनपदीय सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार ने थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्रान्तर्गत महदेईया चौकी के अन्तर्जनपदीय बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीओ उतरौला ने बॉर्डर पर लगे बैरियर, सुरक्षा व्यवस्था और आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग का गहन जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सीमा पर स्थापित आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी स्थिति और कार्यशीलता की भी बारीकी से जाँच की, ताकि अंतरजनपदीय आवाजाही पर डिजिटल नज़र रखी जा सके।
मौके पर मौजूद ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जवानों को पूरी सतर्कता के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा 24 घंटे मुस्तैद रहने का पाठ पढ़ाया।
#balrampur #balrampurpolice