भीण्डर में बूथ-बूथ पहुंचे कलेक्टर गौरव अग्रवाल, मतदान व्यवस्था का लिया जायजा
नगर पालिका क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया के बीच जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सूरजपोल, गिरवर पोल, रामपोल और चांदपोल क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भीण्डर उपखंड अधिकारी अभिलाषा चौधरी, तहसीलदार सतीश पाटीदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और अब तक की स्थिति से अवगत कराया।
#Bhinder #BhinderElection #RajasthanElection #MunicipalElection #NagarPalikaElection Voting2026