उज्जैन: सरकारी दफ्तर में हाथी पर सवार होकर अधिकारी ने मनाया 'राजसी' जन्मदिन, नोटों की गड्डियों के बीच कटा केक 🐘💸
उज्जैन में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन समारोह चर्चा और विवादों का विषय बन गया है। आरोप है कि रविवार के अवकाश वाले दिन सरकारी दफ्तर खुलवाकर उन्होंने ढोल-नगाड़ों के बीच हाथी पर सवार होकर कार्यालय में एंट्री की और शाही अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में केक के पास नोटों की गड्डियां भी नजर आ रही हैं, जिसे खुले तौर पर रसूख और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना ने विभागीय अनुशासन और नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर छुट्टी के दिन दफ्तर खोलने की अनुमति किसने दी। यह मामला इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है क्योंकि इस भव्य जश्न से ठीक एक दिन पहले ही अधिकारी पर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे।
#UjjainNews #MPNews #ViralVideo #GovernmentOffice #siti24ujjain