उज्जैन: सीरत कमेटी ने निकाला भव्य जुलूस, शहर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व 🕌🌙
उज्जैन में ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा सीरत कमेटी के बैनर तले एक भव्य जुलूस निकाला गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख) के मौके पर निकले इस जुलूस की शुरुआत सब्जी मंडी स्थित जामा मस्जिद से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस मस्जिद पर संपन्न हुआ। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने अकीदत के साथ नात, कलमा व दुआ पढ़ी। जुलूस में मक्का-मदीना और ताजमहल के कटआउट आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न धर्मों के लोगों ने जुलूस का स्वागत कर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
#UjjainNews #EidMiladUnNabi #MuslimCommunity #Brotherhood #siti24ujjain