उज्जैन: त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट, दूध-पनीर से लेकर कुल्फी-मिठाई तक की हुई सैंपलिंग 🥛
त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध और मिलावट मुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उज्जैन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन (FSSAI) लगातार छापेमारी कर रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा और बी.एस. देवलिया की टीम ने शहर और ग्रामीण (घट्टिया व नागदा) क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आगर रोड के ढाबला रेहवारी, नजरपुर, भैरूगढ़, कालभैरव मंदिर के पास, इंदिरानगर और नागदा के विभिन्न प्रतिष्ठानों से पनीर, मावा, कुल्फी, मावा रोल और मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दोषी कारोबारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #FoodSafety #AdulterationCheck #HealthDepartment #siti24ujjain