उज्जैन: महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में उपद्रव, बैरिकेडिंग तोड़ी और सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट; होगी सख्त कार्रवाई 🔱🚨
श्री महाकालेश्वर मंदिर में कुछ उपद्रवी और असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नंदी हॉल में दर्शन के दौरान कुछ व्यक्तियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर और दान पेटियों को फेंकते हुए अनाधिकृत रूप से गर्भगृह में घुसने का प्रयास किया। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ हाथापाई और मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था की आड़ में मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #BabaMahakal #U