नागदा: पुलिस की तत्परता ने लौटाई परिवार की खुशियां, चोरी हुए 3.5 लाख के जेवर बरामद 💍
नागदा में उज्जैन पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार के चेहरे पर वापस मुस्कान लौट आई। दरअसल, जगदीश सिंह नाम के व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने पर उज्जैन पुलिस ने तेजी से जांच की और चंद घंटों में ही चोरी का सारा माल बरामद कर लिया। बेटी की शादी की चिंता में डूबे पिता जगदीश सिंह ने सभी जेवर वापस मिलने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन, नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी और उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
#NagdaNews #UjjainPolice #GoodWorkPolice #JewelryRecovered #siti24ujjain