उन्हेल: चाय की चुस्की के साथ बाजार में उतरे विधायक महेश परमार, लोगों ने बयां किया महंगाई का दर्द ☕
रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन में तराना विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार अचानक उन्हेल तहसील के बाजारों में जा पहुंचे। बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं और स्थानीय व्यापारियों से बातचीत कर उन्होंने बढ़ती महंगाई का जमीनी हाल जाना। एक चाय की दुकान पर चाय की चुस्की लेते हुए जब विधायक ने दाम बढ़ने का कारण पूछा, तो दुकानदार ने बताया कि शक्कर और गैस सिलेंडर महंगे होने से लागत बहुत बढ़ गई है। वहीं, बाजार में राखियां बेच रहीं महिलाओं ने भी शिकायत की कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतों ने त्योहार का बजट बिगाड़ दिया है। विधायक परमार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
#UnhelNews #MaheshParmar #Congress #Inflation #siti24ujjain