नागदा: रेलवे के नए बायपास ट्रैक का विरोध तेज, प्रभावित किसानों और व्यापारियों ने सांसद से लगाई गुहार 🚂
नागदा में दिल्ली-मुंबई रेल कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित नए रेलवे बायपास ट्रैक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को नागदा के किसानों और व्यापारियों ने उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पर पहुंचकर इस परियोजना का कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रभावितों का कहना है कि यह नया ट्रैक शहर के बहुत करीब से गुजरेगा, जिससे किसानों की उपजाऊ जमीनें, आवासीय कॉलोनियां और कई दुकानें छिन जाएंगी और 3 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। सांसद अनिल फिरोजिया ने किसानों को आश्वासन दिया है कि वे विकास के पक्ष में हैं लेकिन विनाश के नहीं। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिलाया है।
#NagdaNews #IndianRailways #FarmersProtest #UjjainNews #siti24ujjain