उज्जैन: प्राचीन विवेकेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 5 दान पेटियों के ताले तोड़कर नकदी ले उड़े बदमाश 🛕💰
उज्जैन शहर की विवेकानंद कॉलोनी स्थित प्राचीन विवेकेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी पांच दान पेटियों के ताले तोड़ दिए और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। पवित्र धर्मस्थल पर हुई इस घटना को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
#UjjainNews #TempleTheft #CrimeNews #UjjainPolice #siti24ujjain