उज्जैन: बाबा महाकाल की राजसी सवारी की तैयारियां जोरों पर, 7 सितंबर को निकलेगी शाही पालकी 🔱
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 7 सितंबर को निकलने वाली बाबा महाकाल की 'राजसी सवारी' (शाही सवारी) को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सवारी मार्ग के दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए हैं। सवारी मार्ग पर पेयजल, एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और रामघाट पर गोताखोर व मोटरबोट भी अलर्ट पर रहेंगी। इस भव्य राजसी सवारी में पुलिस बैंड, अश्वारोही दल, विशेष सशस्त्र बल और 70 से अधिक पारंपरिक भजन मंडलियां बाबा की पालकी की शोभा बढ़ाएंगी।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #RajsiSawari #BabaMahakal #siti24ujjain