एक किताब, कई पाठकों के काम आ रही
अभियान के तहत एकत्रित पुस्तकों को जनपद के विभिन्न पुस्तकालयों में पहुंचाकर पाठकों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। महंगी किताबें खरीदने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय अब अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं।
इस पहल की खासियत यह है कि किसी व्यक्ति द्वारा दान की गई एक पुस्तक केवल एक पाठक तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई विद्यार्थी उसका अध्ययन कर ज्ञान अर्जित करते हैं। इस तरह एक पुस्तक लगातार अनेक लोगों के ज्ञान का आधार बन रही है।
पढ़ने की संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा
रुद्रप्रयाग में शुरू हुई यह मुहिम अब लोगों में पुस्तक दान और अध्ययन के प्रति जागरूकता पैदा कर रही है। बड़ी संख्या में लोग अपनी उपयोगी पुस्तकें पुस्तकालयों के लिए दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे जिले में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध हो रही है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि आमजन अभियान से जुड़कर अपनी उपयोगी पुस्तकें दान कर सकते हैं। इन पुस्तकों का लाभ जनपद के पुस्तकालयों में अध्ययन के लिए #facebookviral #socialmedia #rudraprayag #kedarnath #education #students #लाइब्रेरी #library