🚨 केदारनाथ-बद्रीनाथ कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार!
🌉 रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल का लोड टेस्ट सफल हो गया है। पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
🌧️ लगातार बारिश के चलते कुछ फिनिशिंग और अंतिम कार्य बाकी हैं, जिन्हें मौसम साफ होते ही पूरा किया जाएगा।
🙏 पुल के तैयार होने से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
📍 साथ ही पर्यटन, स्थानीय कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
#Rudraprayag #Kedarnath #Badrinath #Uttarakhand #Connectivity #Bridge #CharDhamYatra #KedarnathDham #badrinathdham
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 12, 2026