🌦️ दो दिन के खराब मौसम के बाद केदारनाथ में लौटी रौनक🙏🚩
सुहाने मौसम के बीच बाबा के धाम में बढ़ी चहल-पहल, भक्तों में दिखा उत्साह
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पिछले दो दिनों से खराब मौसम के बाद अब मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से ही धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है। मौसम साफ होते ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों की आवाजाही भी तेज नजर आ रही है।
🌤️ साफ आसमान और सुहाने मौसम के बीच श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही धाम की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते नजर आए।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बढ़ी हुई है। खराब मौसम के बाद केदारनाथ में लौटी रौनक यात्रा के लिए भी राहत भरी तस्वीर पेश कर रही है। 🙏❤️
हर हर महादेव 🔱
जय बाबा केदार 🚩
#Kedarnath #KedarnathDham #BabaKedar #KedarnathYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #CharDhamYatra #HarHarMahadev
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 13, 2026