राखी बांधकर घर लौट रही बहन की हादसे में मौत, कार-बाइक की भीषण भिड़ंत में दो घायल
बांसवाड़ा के गनोड़ा-घाटोल मार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुंदी वाली रेड के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में सलूंबर निवासी राजकुंवर पत्नी कल्याण सिंह की मौत हो गई। राजकुंवर अपने बेटे युवराज सिंह के साथ भाई के घर राखी बांधकर सलूंबर लौट रही थीं। उनके साथ भाभी हिना कुंवर भी बाइक पर थीं। हादसे में युवराज और हिना घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 10 फीट दूर खेत में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतका का शव एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां आज पोस्टमार्टम होगा।
#RoadAccident #RajasthanNews #BanswaraNews #Ganoda #Ghatol Salumber