हथूनिया थाना क्षेत्र के बसेरा गांव स्थित सरकारी कुएं में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बसेरा निवासी अर्जुन जोशी पिता मुकेश जोशी के रूप में हुई है, जो कथा-पूजा का कार्य करता था।
अर्जुन 22 अगस्त से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 27 अगस्त को दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह खेत गए ग्रामीण ने कुएं में शव देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया। थानाधिकारी उदयवीर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
#BaseraNews #Hathuniya #Pratapgarh #CrimeNews #RajasthanNews