पाड़ला गोकलिया के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 4 बच्चों समेत 7 घायल
डूंगरपुर जिले के पाड़ला गोकलिया गांव के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चार बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डेचा गांव निवासी गोविंद डेंडोर अपनी पत्नी हुकी और चार बच्चों आयुषी, हिमांशी, आर्यन व मेनका के साथ ऑटो से काहेला गांव जा रहे थे। उनके साथ डोजा निवासी राहुल रोत भी सवार था। हादसे की सूचना पर 108 पायलट और ईएमटी ताराचंद भोई मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #RoadAccident #AutoAccident