उदयपुर में नामांकन का दौर शुरू, भाजपा-कांग्रेस की सूची का इंतजार; माकपा के 2 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला कलेक्ट्री पर नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच रहे प्रत्याशियों को 100 मीटर के दायरे से पहले ही वाहन छोड़कर पैदल कलेक्ट्री तक पहुंचना पड़ रहा है।
इसी बीच माकपा के दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से राजेंद्र वसीटा ने अपना नामांकन भरा।
वहीं, भाजपा और कांग्रेस ने अब तक उदयपुर के 80 वार्डों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों के पैनल में शामिल कई प्रत्याशियों को फोन पर नामांकन भरने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से जयपुर से जिसे सिंबल दिया जाएगा, वही अधिकृत प्रत्याशी माना जाएगा।
#Udaipur #UdaipurNews #NagarNigamElection #RajasthanElection #MunicipalElection