धरियावद में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम का दिखा उत्साह
धरियावद में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, तिलक कर मिठाई खिलाई और आरती उतारकर उनकी सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर धरियावद के बाजारों में भी रौनक रही। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ नजर आई। पूरे नगर में त्योहार का उत्सवी माहौल बना रहा।
#Pratapgarh #Rajasthan #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #Festival BhaiBehen