चाचा का भतीजी पर जानलेवा हमला, लोहे की पाइप से सिर पर किया वार; युवती गंभीर
डूंगरपुर जिले के सिदरी खेरवाड़ा गांव में चाचा द्वारा अपनी भतीजी पर लोहे की पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मणि पुत्री नटवर कनिपा घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान उसका चाचा हाथ में लोहे की पाइप लेकर वहां पहुंचा और मणि के सिर पर वार कर दिया। हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट शांतिलाल और ईएमटी निकुंज जोशी ने घायल युवती को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
#Dungarpur #Rajasthan #CrimeNews #DungarpurNews #BreakingNews