उमरड़ा खेड़ा में 5 लोगों पर हमला करने वाला लेपर्ड पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
उदयपुर के पास उमरड़ा खेड़ा गांव में कई दिनों से दहशत का कारण बना लेपर्ड आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। शनिवार सुबह पकड़े गए लेपर्ड को सुरक्षित सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया। वन विभाग की टीमें बुधवार से लगातार लेपर्ड की तलाश में जुटी थीं। कैमरा ट्रैप, ड्रोन और इंप्रेशन पैड की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार को कैमरा ट्रैप में लेपर्ड दिखाई देने के बाद उसके पैरों के निशान ट्रेस किए गए और पिंजरों की लोकेशन बदली गई। इसके बाद शनिवार सुबह लेपर्ड पिंजरे में फंस गया। बता दें कि लेपर्ड ने पांच लोगों पर हमला किया था, जिसमें लोगर लाल मीणा की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे।
#Udaipur #UdaipurNews #Leopard #LeopardRescue #LeopardAttack Wildlife