इंदौर बायपास पर 55 लाख की हरियाणा शराब जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
इंदौर। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बायपास क्षेत्र में एक संदिग्ध कंटेनर से हरियाणा निर्मित शराब की करीब 500 पेटियां जब्त की हैं। शराब की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में शराब के साथ कंटेनर भी जब्त किया गया है।
प्रारंभिक जांच में शराब की खेप चंडीगढ़ से रवाना होने की जानकारी सामने आई है। अब आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि खेप मध्यप्रदेश में किस रास्ते दाखिल होकर इंदौर पहुंची और इसका गंतव्य कहां था। मामले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नीमच अथवा राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा के संभावित रूट को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
कार्रवाई सहायक आबकारी आ�