बारिश में ‘मौत के रास्ते’ पर दौड़े वाहन: जैतवारा में बस फंसी, बड़ेरा रपटे में बोलेरो पलटने से बची
सतना। लगातार बारिश के बीच जिले में नदी-नाले उफान पर हैं और प्रशासन जलभराव वाले पुल-पुलिया, रपटों व अंडरब्रिज से आवागमन नहीं करने की अपील कर रहा है, इसके बावजूद बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में लापरवाही सामने आई। दोपहर करीब 1:30 बजे कोठी से बिरसिंहपुर जा रही गैबीनाथ ट्रेवल्स की बस जैतवारा अंडरब्रिज में पानी के बीच फंस गई। बस में करीब 18-20 यात्री सवार थे, जिन्हें घबराहट के बीच जैतवारा नगर परिषद के सीएमओ और थाना प्रभारी अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाल ले गए। समाचार लिखे जाने तक बस अंडरब्रिज में फंसी थी और चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। वहीं, सभापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरा-करौंदी मार्ग पर शाम करीब 5 बजे बिरसिंहपुर से यूपी जा रही बोलेरो चालक ने ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद उफनते बरसाती नाले का रपटा प�