बारिश का कहर: बाढ़ में बहकर आया अजगर, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
सतना/बिरसिंहपुर। लगातार बारिश से सितावा नदी उफान पर है। बाढ़ के तेज बहाव में बहकर एक अजगर बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक-5 तक पहुंच गया। जान बचाने के लिए अजगर नदी किनारे पेड़ पर चढ़ गया। उसे पेड़ पर लिपटा देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लगातार बारिश और बाढ़ जहां इंसानों के लिए मुसीबत बनी है, वहीं जंगल और नदी किनारे रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए भी आफत बन गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है।#बारिश_का_कहर #बाढ़ #अजगर #बिरसिंहपुर #सतना सितावा_नदी वन्यजीव वनविभाग Monsoon