गुजारा भत्ता से बचने कोर्ट में लगाया फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, अनूपपुर से गिरफ्तार
सतना/मैहर। तलाक के बाद पूर्व पत्नी को न्यायालय के आदेश के बावजूद गुजारा भत्ता नहीं देने और कोर्ट में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करने के आरोपी अशोक कुमार अग्रवाल (40), निवासी नईबस्ती रोड अनूपपुर, को मैहर कोतवाली पुलिस ने अनूपपुर से गिरफ्तार किया। विवाह के बाद विवाद के चलते तलाक होने पर कोर्ट ने अशोक को हर माह पूर्व पत्नी के खाते में गुजारा भत्ता जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन कई महीनों तक राशि नहीं देने से बकाया 1.11 लाख रुपए हो गया। कोर्ट के नोटिस के बावजूद पेश नहीं होने पर आरोपी ने बीमारी का हवाला देकर मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया। जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर कोर्ट ने जालसाजी का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच अधिकारी सुरेश सिंह की टीम ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
#मैहर #सतना #जालसा