मवेशी को बचाया, ट्रक पलटा… सड़क पर बिखरे टमाटर, समेटने उमड़ी भीड़
सतना। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एनएच-30 पर परसवाही-नर्सरी के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में टमाटर से लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक अरबाज अहमद केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ट्रक महाराष्ट्र के नासिक से टमाटर लेकर यूपी के गोरखपुर जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए तो आसपास के लोग उन्हें समेटने में जुट गए। कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।#Satna #Amarpatan #NH30 #RoadAccident #TomatoTruck AccidentNews