तेज रफ्तार बस ने पिता-पुत्र को कुचला, मां की आंखों के सामने उजड़ गया परिवार
सतना। उचेहरा थाना क्षेत्र के कमरहा के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे मैहर-सतना मार्ग पर गहरवार ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय राहुल उर्फ धीरज कुशवाहा और उनके 3 वर्षीय बेटे अयांश की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी सुनीता गंभीर घायल हो गईं। टक्कर के बाद बस पिता-पुत्र को करीब 30 फीट तक घसीट ले गई। घायल सुनीता पति-बेटे को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाती रहीं और बेटे का शव सीने से लगाकर बिलख उठीं। बताया गया कि परिवार हलछठ पर सुनीता के मायके जसो जा रहा था। पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।#Satna #Uchehra #RoadAccident #BusAccident #HeartBreaking SatnaNews