मंदाकिनी के तेज बहाव में फंसा नाविक, SDRF ने बचाया; आंखों के सामने बह गई नाव
सतना। चित्रकूट में लगातार बारिश के चलते उफनाई मंदाकिनी नदी का बहाव मंगलवार दोपहर भरतघाट पर नाव की देखरेख कर रहे नाविक के लिए जानलेवा बन गया। अचानक बढ़े जलस्तर के बीच नाव बचाने की कोशिश में नाविक तेज बहाव में करीब 50 मीटर दूर बह गया और रस्सी पकड़कर मदद की गुहार लगाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद नाविक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, नाविक की जान बच गई, लेकिन उसकी नाव नदी के तेज बहाव में बह गई। लगातार बारिश और बढ़ते-घटते जलस्तर को देखते हुए मंदाकिनी में खतरा बना हुआ है।#Chitrakoot #MandakiniRiver #SDRF #RescueOperation #FloodAlert SatnaNews