नावानगर: मणियां गांव में बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, मचा हड़कंप, हत्या के बाद आरोपित फरार
मणियां गांव में बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, वारदात से मचा हड़कंप, हत्या के बाद आरोपित फरार सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में मंगलवार की सुबह संपत्ति बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है।