🚫 मद्य निषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई; जहानाबाद में 1400 लीटर जब्त देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार के पर्यवेक्षण में तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अधीक्षक, मद्य निषेध की उपस्थिति में कुल 1400 लीटर जब्त देशी एवं विदेशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।
🔹 पारदर्शी कार्रवाई: मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संबंधित पदाधिकारियों की निगरानी में विनष्टीकरण संपन्न।
🔹 सख्त निगरानी: अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई।
🔹 प्रशासनिक निर्देश: मद्य निषेध कानून का सख्ती से अनुपालन एवं अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर।
✅ संकल्प — नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक जहानाबाद।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#नशामुक्तबिहार
#मद्यनिषेध
#NashaMuktBihar
Jehanabad, Bihar | Nov 6, 2026