उदयपुर में गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, एक ही इलाके में चौथी बार सामने आई घटना
उदयपुर के टेकरी स्थित राड़ाजी चौराहे पर गौवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कुत्ते अवशेषों को नोचते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में इस तरह की घटना चौथी बार सामने आई है। सूचना पर विधायक फूलसिंह मीणा और पारस सिंघवी मौके पर पहुंचे। विधायक ने मामले की जांच करवाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का भरोसा दिलाया। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डेयरी संचालक को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#UdaipurNews #Gauvansh #CowProtection #Udaipur #RajasthanNews Tekri PublicConcern LocalNews AnimalWelfare Cut2CutLive
Dungarpur, Dungarpur | Nov 24, 2026