3 घंटे की तलाश के बाद मां की गोद में लौटी 5 माह की मासूम, पड़ोसी महिला ने किया था अपहरण
बांसवाड़ा में 5 माह की मासूम के गायब होते ही मां सन्नू यादव की दुनिया उजड़ गई। हर पल बच्ची की सलामती की दुआ करती मां की आंखें पुलिस की राह देख रही थीं। इधर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई शुरू करते ही । 40-50 CCTV कैमरे खंगाले, CDR और लोकेशन ट्रेस की। महज 3 घंटे में 15 KM दूर तलवाड़ा के पास से बच्ची को सकुशल खोज लिया। हैरानी की बात यह रही कि मासूम को ले जाने वाली महिला उसकी पड़ोसी निकली। बच्ची को मां की गोद में सौंपते ही परिवार की सांस में सांस आई। मां ने पुलिस का आभार जताया।
#Banswara #RajasthanPolice #MissingChild #BabyRescued #PoliceAction CCTVFootage CrimeNews Talwara RajasthanNews Cut2CutLive