नशे में मकान मालिक ने दो मकानों में लगाई आग, बछड़ा जिंदा जला; भैंस घायल
प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के अनोपपुरा गांव के समीप खेरवेली में नशे की हालत में मकान मालिक द्वारा दो मकानों में आग लगाने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने से मकानों में रखा अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक बछड़ा जिंदा जल गया, जबकि एक भैंस घायल हो गई। सूचना मिलने पर नगर परिषद की दमकल टीम और देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और आगे फैलने से रोका।
#PratapgarhNews #Deogarh #Anoppura #Kherweli #FireIncident RajasthanNews HouseFire AnimalLoss FireBrigade PoliceAction BreakingNews Cut2CutLive