प्रतापगढ़ में नशा तस्कर पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 70 लाख का आलीशान मकान किया फ्रीज
प्रतापगढ़। अरनोद थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नशा तस्करी से अर्जित करीब 70 लाख रुपए कीमत का आलीशान मकान फ्रीज कर दिया। सफेमा नई दिल्ली से आदेश की पुष्टि के बाद 21 नवंबर को मकान पर फ्रीजिंग बोर्ड लगाया गया। पुलिस के अनुसार, देवल्दी निवासी शोयब खान के खिलाफ नशा तस्करी सहित 6 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ब्राउन शुगर और एमडी की तस्करी में लिप्त रहा है। वित्तीय जांच में मकान तस्करी की अवैध कमाई से अर्जित पाया गया। आरोपी एक एमडी तस्करी मामले में फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
#Pratapgarh #ArnodPolice #OperationTrinetra #DrugTrafficking #RajasthanPolice CrimeNews Cut2CutLive