तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का सड़क पर कहर! बाइक सवार को उड़ाते हुए डिवाइडर से टकराई, डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ हादसा
डूंगरपुर शहर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कलेक्ट्री मार्ग पर जमकर कहर मचाया। उदयपुर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर लगे सीमेंट के गमलों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही गाड़ी के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। हादसे के दौरान सड़क पर कम आवाजाही होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर क्रेन की मदद से सड़क खाली करवाई।
#Dungarpur #RoadAccident #ScorpioAccident #DungarpurNews #RajasthanNews AccidentVideo TrafficPolice Cut2CutLive