सोरांव: मऊआइमा इलाके के सकरामऊ स्थित सीडी ढाबा पर खाना न मिलने पर संचालक समेत अन्य लोगों के साथ हुई मारपीट
मऊआइमा इलाके के सकरामऊ स्थित सीडी ढाबे पर सोमवार की रात खाना न मिलने से युवकों ने संचालक समेत अन्य पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला और फायरिंग की गई। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर अनमोल तिवारी,मिथिलेश शुक्ला,हर्ष प्रताप सिंह, अभिषेक व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।