सतना में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर CSP ने बुलाई अहम बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश
सतना जिला मुख्यालय स्थित अनुविभाग शहर के सभा कक्ष में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। CSP सतना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के सभी प्रमुख सराफा व्यवसायी शामिल हुए।
बैठक के दौरान बढ़ती सुरक्षा चिंताओं, दुकानों और बाजारों में नाइट पेट्रोलिंग (गश्त), सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए पुलिस हरसंभव कदम उठाएगी। साथ ही, दुकानदारों को भी सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #SatnaPolice #SarafaAssociation #CrimeNews