कनवास: दरा स्टेशन के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में चार कारें आपस में भिड़ीं, सड़क पर मचा हंगामा
Kanwas, Kota | Nov 11, 2026 कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में एक के बाद एक चार कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने स