पोड़ैयाहाट: सरकंडा के होपवेल अस्पताल का निबंधन रद्द, गंभीर अनियमितताओं पर उपायुक्त ने परिसर सील करने के दिए निर्देश
निजी अस्पताल हाॅपवेल में इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु एवं चिकित्सकीय लापरवाही तथा अन्य गंभीर अनियमितताओं से संबंधित मामले को जिला प्रशासन, गोड्डा द्वारा गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है। उपायुक्त गोड्डा लोकेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश, ज्ञापांक 496/गो०, दिनांक 15.09.2026 के तहत सरकंडा स्थित होपवेल अस्पताल का निबंधन रद्द कर सील कर दिया गया है।